जिले में 5 जुलाई तक शक्रियता से दस्तक देगा मानसून नौगांव । भले ही मौसम विभाग ने जिले में मानसून जल्दी शक्रिय होने का अनुमान लगाया था लेकिन मानसून की खेच से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती है साथ ही सूर्य की तीखी किरणों से नगर सहित जिले में भट्टी जैसी तपन ओर उमस भरी गर्मी ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है पीछे कुछ दिनों से उमस के साथ पड़ रही तेज गर्मी और उगते सूरज की तीखी किरणों से सीमेंट कंक्रीट से बने मकान दहकने लगते है तो वह पंखे,कूलर,एयरकंडीशनर से मिलने बाली रहत भी बेअसर सावित हो रही है उमस के साथ पड़ रही तेज गर्मी से लोग परेशान है शनिवार को आसमान पर छाए बदल ओर दोपहर से चल रही हवा से गर्मी से कुछ राहत मिली मगर पिछले हप्ते 15 मिनट की झमाझम बारिश होते ही कुछ किसानों ने अपने खेतों की वुवाई कर दी थी जो अब पानी न बरसने खेतों में बोया गया बीज भड़क कर और जो बीज के अंकुर निकल आये है वह मुरझाकर सूखने की कगार पर पहुच चुके है हप्ते भर से अधिक दिन गुजरने के बाद भी किसान बादलों की ओर निहार कर बारिश होने की प्रतीक्षा कर रहे है भले ही दिन में आसमान में छाये बादल अपना डेरा जमा लेते है लेकिन चल रही हवाओ के दबाव से बदल बिना बरसे ही निकल जाते है अषाढ़ माह में ज्येष्ठ महीने जैसी तपन हो रही है। सुबह शाम को उमस व दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं बारिश न होने से किसानों की भी चिंता बढ़ने लगी है, क्योंकि मानसून की झमाझम बारिश नहीं होने से खरीफ की बोवनी नहीं हो पा रही है साथ ही ग्रामीण अंचलों के लोग बूंद-बूंद के लिए तरस रहे है और भगवान की ओर निहार कर मानसून की झमाझम बारिश होने का बेसब्री से इंतजार है कर रहे है।
मानसून सक्रियता की दस्तक में यह बनी वजह ।
मौसम वैज्ञानिक डॉ हेमन्त कुमार सिन्हा की माने तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी नहीं आ पा रही है। अरब सागर से भी नमी कम आ रही है। नमी को बादल में बदलने वाला अभी कोई सक्रिय सिस्टम नहीं हैl जिसके कारण अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है लेकिन 26 से 30 जून को छत्तरपुर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है अच्छी बारिश और सक्रियता से मानसून का आगाज 5 जुलाई से होने के आसार बने हुए है ।
दिनांक अधिकतम न्यूनतम ।
21/6 /21 34.8 26.5
22/6/21 35.5 26.6
23/6/21 38.2 26
24/6/21 39 27
25/6/21 37.8 24.8
26/6/21 38 26.5
शनिवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा l सुबह 73 % आर्द्रता रही एवं शाम को 53% आर्द्रता रही l हवा 5- 6 किलोमीटर कि दर से उतरी पश्चिम दिशा से चल रही है 1 जून से 19 जून तक कुल 103 मिलिमीटर बारिश दर्ज की गई ।
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों चीफ छतरपुर