प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सपनों पर पानी फेरता बड़ोखर चौकी क्षेत्र
हाईकोर्ट और प्रदेश सरकार की रोक के बावजूद भी प्रयागराज जनपद के कोरांव थानांतर्गत बड़ोखर चौकी क्षेत्र में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खाकी की सरपरस्ती में खनन माफियां नदियों से बालू निकालकर राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस बात का उदहारण बड़ोखर क्षेत्र में सुबह से शाम तक देखने को मिल रहा है। खनन माफिया और पुलिस के गठजोड़ से हर रोज कई ट्राली रेत निकाली जा रही है।
यूं तो अवैध खनन का काम पूरे जनपद में फलफूल रहा है, लेकिन बड़ोखर गांव में कुछ ज्यादा ही खनन ने जोर पकड़ रखा है। सूत्र बताते हैं कि बड़ोखर चौकी क्षेत्र के रहने वाले कई खनन माफिया अपनी ट्राली से नदी से बालू निकालकर इधर-उधर सप्लाई करते हैं। रात के अंधेरे में खनन माफिया नदी का सीना चीरकर बड़ी आसानी से निकल जाते हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इस धंधे की जानकारी नहीं है, लेकिन गांधी जी के छाप वाले नोटों के बदले खाकी भी अपना कार्य भूल जाती है। खनन माफियों और पुलिस के गठजोड़ से पूरे इकले में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नदी से होने वाले खनन की जानकारी पुलिस को रहती है, काई बार पुलिस को सूचना तक दी गई लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की।
खाकी की सरपरस्ती में खनन माफियां नदियों से बालू निकालकर राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। खनन माफिया और पुलिस के गठजोड़ से हर रोज कई ट्राली रेत निकाली जा रही है। कई बार सिपाही मौके पर और खनन माफियाओं से रुपये लेकर चले गए। खनन माफियाओं की बदौलत सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, लेकिन खनन रोकने के नाम पर प्रशासन और पुलिस खामोश बैठकर तमाशा देख रहा है।
पवन कुमार पाल
ब्यूरो चीफ प्रयागराज
इंडियन टीवी न्यूज़