माता श्री नैना देवी के वार्षिक मेले के लिए राशन का ट्रक रवाना किया गया
अमलोह(अजय कुमार)
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता श्री नैना देवी के वार्षिक मेले के लिए अमलोह से राशन का ट्रक रवाना किया गया, जिसमें आटा, चावल, दालें, चायपत्ती, चीनी, घी, आलू आदि शामिल थे। इस अवसर पर समाजसेवी सैम लाल गर्ग, सुरिंदर जिंदल करोड़ी मॉल, गौ सेवा समिति के अध्यक्ष शिरोमणि एवं वरिष्ठ पत्रकार भूषण सूद, कुलदीप मोदी, मोती गुप्ता, संजय गर्ग, पत्रकार अजय कुमार, दीपू गर्ग, विशाल जिंदल व सविंदर वर्मा आदि मौजूद थे। श्री सैम लाल गर्ग ने हर वर्ष सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहर वासियों के सहयोग से हर वर्ष माता रानी के वार्षिक मेले के अवसर पर राशन का यह ट्रक भेजा जाता है।
फोटो कैप्शन: ट्रक को रवाना करते शहर के दानी।