ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कठूमर:- बहतूकला थाना पुलिस ने 48 लीटर अवैध कच्ची हथकढ़ शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

```

जयपुर से ब्यूरो चीफ पूरण मीणा

*बहतूकला थाना पुलिस ने 48 लीटर अवैध कच्ची हथकढ़ शराब के साथ एक जने को किया गिरफ्तार*

कठूमर:- बहतूकला थाना पुलिस ने अवैध कच्ची हथकढ़ शराब बेचने व बनाने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके पास से करीब 48 लीटर कच्ची हथकढ़ शराब भी बरामद की
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहतूकला थाना पुलिस की जीप गस्त पर बसेठ गांव पहुंची तभी किसी मुखबिर ने सूचना दी की एक व्यक्ति खेड़ा तरफ बहतू में अपने मकान के सामने पेड़ के नीचे बैठकर कच्ची अवैध हथकढ़ शराब बेच रहा है
सूचना मिलते ही बहतूकला थानाधिकारी हनुमान सहाय ने एक टीम गठित की जिसमे एएसआई धारासिंह व कांस्टेबल प्रधान, नरेंद्र व कमल मौजूद थे देर ना करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए पते पर पहुंचे वहा पहुंच कर देखा तो एक व्यक्ति पेड़ के नीचे बैठा हुआ था
एकाएक पुलिस को देखकर भागने लगा तभी उसे दबोच लिया उसके पास से करीब 48 लीटर अवैध कच्ची हथकढ़ शराब बरामद की उससे नाम पूछने पर स्वयं का नाम जयसिंह पुत्र फूलसिंह जाति मीना उम्र 36 साल निवासी खेड़ा तरफ बहतू थाना बहतूकला जिला अलवर का बताया
बहतूकला थाना पुलिस द्वारा जयसिंह को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है वही उसके पास से बरामद 48 लीटर कच्ची हथकढ़ शराब को सील लगाकर बंद किया गया
थानाधिकारी हनुमान सहाय ने बताया कि आगे भी इस प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी ऐसे लोगो पर लगाम लगाई जाएगी जिससे क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना न घटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *