ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पीलीभीत जिला प्रशासन के सहयोग से महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर दौड़ बालक/बालिका ओपन वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

```

पीलीभीत व जिला प्रशासन के सहयोग से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर दौड़ बालक/बालिका ओपन वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस रेस का उद्घाटन मा0 विधायक सदर संजय सिंह गंगवार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त अवसर पर मनोज यादव जिला संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्टेडियम के लाइफ टाइम मेम्बर अनूप अग्रवाल, हरिपाल सिंह यादव, जगदीश सक्सेना एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पुरूष ओपन वर्ग में प्रथम अजय कुमार, द्वितीय रोहित कुमार, तृतीय तिलकराम गंगवार, चतुर्थ गनपद यादव, पंचम प्रदीप कुमार एवं महिला ओपन वर्ग में प्रथम प्रियांशी राठौर, द्वितीय भावना, तृतीय पायल वर्मा, चतुर्थ कोमल राठौर, पंचम प्रीती को पुरस्कार वितरण मा0 विधायक सदर जी के करकमलों द्वारा विजेता खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राजेश शुक्ला, दीपू शुक्ला, महेश कुमार, अविनाश कुमार शर्मा, सतीश कुमार द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। अन्त में क्रीडा अधिकारी ने मुख्य अतिथि व गणमान्य व्यक्तियों खिलाडियों का आभार व्यक्त किया।

ब्यूरो रिपोर्ट फूलचंद राठौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *