सहारनपुर में डीआईजी अभिषेक सिंह की अपराध समीक्षा बैठक
फरार अपराधियों पर एनबीडब्ल्यू और इनाम की कार्रवाई तेज होगी
सहारनपुर। शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में परिक्षेत्र स्तरीय मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और शामली के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। फरार अभियुक्तों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू/कुर्की की कार्रवाई तेज करने और इनाम घोषित कराने के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाकर अदालत में उनकी सजा सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया। साथ ही संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गैंगस्टर एवं गुण्डा अधिनियम के नए नियमों के तहत प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने लम्बे समय से लंबित हत्या जैसे गंभीर मामलों के निस्तारण, गौवध निवारण अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई, गैंग पंजीकरण और माल निस्तारण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए। मृतक आश्रितों की पत्रावलियों का समय से निस्तारण कर पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में ऑपरेशन सवेरा और ऑपरेशन पहचान के तहत की गई कार्रवाइयों की समीक्षा की गई। एनसीआरपी पोर्टल पर लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और साईट्रेन पोर्टल के माध्यम से पुलिसकर्मियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।
साइबर अपराध पर चर्चा करते हुए डीआईजी ने कहा कि यह आज की सबसे बड़ी चुनौती है। इसके समाधान के लिए जागरूकता, तकनीकी प्रशिक्षण और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाए
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़