अति महत्वपूर्ण सूचना
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि हाल के दिनों में कुछ व्यक्तियों द्वारा नदी में उतरकर लकड़ी पकड़ने अथवा निकालने की घटनाएँ सामने आई हैं। यह कार्य अत्यंत जोखिमपूर्ण एवं जीवन के लिए घातक है।
नदी का बहाव तेज़ है तथा गहराई अधिक होने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अतः आमजन को सख्त निर्देश दिए जाते हैं कि नदी में उतरकर लकड़ी पकड़ने का कार्य न करें।
नदी में सुरक्षा हेतु – क्या करें और क्या न करें
क्या करें
1. नदी किनारे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
2. यदि लकड़ी/ईंधन की आवश्यकता हो तो इसे बाज़ार या अधिकृत स्थान से प्राप्त करें
3. बच्चों व बुज़ुर्गों को नदी किनारे अकेले न जाने दें।
4. किसी को नदी में उतरते देखें तो तुरंत समझाएँ और रोकें।
5. आपात स्थिति में तुरंत 100 / 112 / 108 या स्थानीय प्रशासन को सूचित करें
क्या न करें
1. लकड़ी या कोई भी वस्तु पकड़ने के लिए नदी में न उतरें
2. तेज़ बहाव या बारिश के समय नदी किनारे न जाएँ।
3. फिसलन भरे पत्थरों या किनारे पर खड़े न हों।
4. चेतावनी बोर्ड/घोषणा की अवहेलना न करें।
5. बच्चों को नदी में खेलने या नहाने न दें
यह एडवाईजरी जनहित एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहारनपुर द्वारा जारी किया जा रहा है।
पंकज कुमार मिश्रा
जिला आपदा विशेषज्ञ
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सहारनपुर।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़