कन्नौद : भारतीय किसान संघ जिला कन्नौद द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण में धरना देकर क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा को प्रधानमंत्री फसल बीमा में अनियमितता को लेकर ज्ञापन सोपा गया, धरने के पश्चात नगर में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई जो कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची जहाँ पर किसानो की अनेक समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री, तथा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम के एल तिलवारी को ज्ञापन सोपा गया, ज्ञापन में मांग करी की प्रधानमंत्री फसल बीमा में सैटेलाइट पद्धति बंद करके क्रॉप कटिंग अनावरी के हिसाब से किसानों को बीमा दिया जाए, जिससे किसानों को बीमा का वास्तविक लाभ मिल सके, क्षेत्र में सोयाबीन फसल में वायरस आने के कारण अनेक गांवों में फसल खराब हुई है उनका सर्वे करा कर राहत राशि और बीमा दिया जाए, तथा सोयाबीन और मक्का का पंजीयन शीघ्र चालू करके उसकी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाए तथा किसानों को सिंचाई के लिए दिन में 10 घंटे बिजली दी जावे, खेत सड़क योजना चालू की जाए, ऐसी अनेक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन का वाचन जिला मंत्री गोरेलाल गुर्जर ने किया, इस अवसर पर मालवा प्रांतीय सदस्य राम प्रसाद सूर्या, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश टांडी, उपाध्यक्ष डॉक्टर बाबूलाल चौधरी, कार्यालय मंत्री लखन सिंह राठौड़ ,कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, युवा किसान संयोजक भीम सिंह सेंधव, सुमेर सिंह दरबार, कैलाश प्रजापत, डॉक्टर अशोक दुकतावा, सुनील गुर्जर, मदन लाल चौहान, सचिन टांडी ,राहुल टांडी, संतोष परमार, मुकेश जाट, चंद्रकांत पटेल सहित सभी तहसीलों से अध्यक्ष मंत्री सहित अनेक किसान उपस्थित रहे,