शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील, धार्मिक स्थलों का एएसपी ने किया निरीक्षण
शामली। आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन0पी0 सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री संतोष कुमार सिंह ने 24/25 सितम्बर की रात्रि में जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों व मंदिरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन कर सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्व निभाने के निर्देश दिए।
साथ ही आमजन से अपील की गई कि वह शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए आगामी त्यौहारों को मिलजुलकर मनाएं।
जिला रिपोर्ट – तल्हा मिर्जा,
शामली