सहारनपुर ऐतिहासिक वार्षिक मेले गुघाल को चार दिन की मिली और अतिरिक्त परमिशन 1 अक्टूबर तक संचालित रहेगा सहारनपुर का मेला गुघाल।
वार्षिक ऐतिहासिक मेला गुघाल की समय अवधि बढ़कर की गई 1 अक्टूबर, मेला गुघाल की समाप्ति 27 सितम्बर में होनी थी पर 4 दिन बारिश होने के कारण ऐतिहासिक मेला गुघाल में लगी दुकानदारों को नुकसान पहुंच रहा था, जिस पर मेला गुघाल ठेकेदार और जय शिवशक्ति एंटरप्राइज स्वामी एसके शर्मा ने मेले गुघाल की अवधि बढ़ाने की मांग जिले के प्रभारी मंत्री सुनील शर्मा से की थी!
प्रभारी मंत्री ने मेले में लगाई गई
दुकानदारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मेले की अवधि बढ़ाते हुए 1 अक्टूबर तक की अतिरिक्त परमिशन दी है!
जिले का ऐतिहासिक वार्षिक मेला गुघाल अब 1 अक्टूबर तक संचालित रहेगा, बताया जा रहा है कि मेले गुघाल का ठेका 23 दिन के लिए हुआ था नगर निगम द्वारा मेले का उद्घाटन 5 सितम्बर को किया गया था लेकिन मेले में दुकान और झूले संचालित 9 अक्टूबर से किए गए थे, और चार दिन तक लगातार हुई बारिश के चलते मेल पूरी तरीके से प्रभावित हुआ था जिसमें मेल ठेकेदार और दुकान संचालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था जिस पर एसके शर्मा द्वारा प्रभारी मंत्री से चार दिन की परमिशन मेले की अवधि बढ़ाने की मांग की गई थी।.
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़