✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
जल संरक्षण हेतु झिन्ना नाला में श्रमदान द्वारा किया गया बोरी बंधान निर्माण
कटनी – म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केसवाल के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह के नेतृत्व में विकासखंड बहोरीबंद के तेवरी सेक्टर के ग्राम पंचायत बिछुआ के ग्राम देवरीभार स्थित झिन्ना नाला पर जल संचय अभियान के अंतर्गत 70 बोरी का बंधान श्रमदान द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था युवा जन सेवा समिति तेवरी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सलैया प्यासी तथा सीएमसीएलडीपी के छात्रों के तत्वावधान में आयोजित किया गया।जिला समन्वयक डॉ. केसवाल ने इस बोरी बंधान कार्य की सहराना करते हुये इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे आसपास के भू-जल स्त्रोत में बढ़ोतरी होगी तथा रबी फसलों में पानी देने के लिए जल की उपलब्धता हो सकेगी। साथ ही जंगल में रहने वाले पशु-पक्षी तथा जानवरों के लिए यह जल संरक्षण वरदान साबित होगा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण के नारे के माध्यम से जागरूक किया गया और सभी के सहयोग से वन भोज कार्यक्रम रखा गया।
इस कार्यक्रम में युवा जन सेवा समिति तेवरी से पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र नाथ झारिया, समिति अध्यक्ष बसंत जायसवाल, समिति सचिव रामशरण जायसवाल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सलैया प्यासी के अध्यक्ष एवं परामर्शदाता विनोद सिंह, अवधेश बैरागी, रामसिंह पटेल, उमा अवस्थी, सत्यम अवस्थी सीएमसीएलडीपी के छात्र द्विवेन्दु यादव, आदर्श धुर्वे, श्रीयांश गुप्ता, मयंक चौबे, यशराज धुर्वे, मोहित असाटी, मिथलेश यादव, विरेन्द्र परस्ते, इंद्रजीत ठाकुर, अनिल कुशवाहा, तुषार सिंह, अनुराग कुशवाहा, चैन सिंह ठाकुर, देवरीभार के बृजभान ठाकुर, लवकुश पटेल अनिल कुशवाहा, गिद्दू ठाकुर आदि का सराहनीय सहयोग एवं उपस्थिति रही।।