अभिषेक बालाजी जावर संवादाता
जावर।थाना जावर पुलिस द्वारा नेक्सॉन वाहन चालक के विरूद्ध1 नियमानुसार कार्यवाही कर विभिन्न धाराओ में कुल 1000 रूपये समन शुल्क लिया गया ।
पुलिस द्वारा कार्यवाही
दिनाँक 03.06.26 को तहसील कार्यालय जावर के पास एक सफ़ेद कलर की नेक्सॉन क्रमांक MP 09 AV 1319 जिस पर ब्लैक फिल्म लगी थी ,नम्बर प्लेट नहीं थी,जिसको पुलिस द्वारा तहसील कार्यालय जावर के पास रुकवाया गया l नेक्सॉन क्रमांक MP 09 AV 1319 का चालक राहुल पिता कुमेरसिंह सेंधव निवासी बवलिया रायमल को गाडी सहित थाने पर लाया गया एवं चालक के विरुद्ध यातायात के नियम एमव्ही एक्ट की धारा 100(2)/177 वाहन मे पारदर्शी सुरक्षा शीशा न होना, 51/177 नम्बर प्लेट न होना आदि शीर्षों में कुल चालानी राशि 1000 रूपये शमन शुल्क आरोपित किया गया ।