लोकेशन- जनपद अमरोहा का मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के थाना अमरोहा देहात पर पुलिस ने चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर किया खुलासा जिसमें तीन शातिर चोर गिरफ्तार जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ 45 वनस्पति घी के टीन , 02 ई -रिक्शा , 03 मोबाइल फोन व 01 चाबी बरामद किये गये आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद अमरोहा कस्बे का बताया जा रहा है जहां अमरोहा कस्बे के मोहल्ला कोट निवासी महेश चंद्र पुत्र स्व0 रामकिशोर के गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा सामान चुरा कर ले गये पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना अमरोहा देहात पर मुकदमा पंजीकृत कराया पुलिस ने तत्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का मात्र 24घंटे में खुलासा करते हुए सीसीटीवी कैमरे एंव स्थनीय सूचना तंत्र के आधार पर तीन शातिर चोरों को मय माल सहित गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्त
1.आवेज पुत्र फुरकान
2. रिहान पुत्र यासीन
3. दिवाकर उर्फ दीपू पुत्र राम अवतार ये तीनों अभियुक्त जनपद अमरोह कस्बे के ही निवासी बताये जा रहे हैं इनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोह