बारिपदा, 3 अगस्त। ओडिशा खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में पुरी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए मयूरभंज जिले की पुरुष एवं महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। मयूरभंज एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा चयनित दोनों टीमें 3 एवं 4 अगस्त को आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
महिला वर्ग की टीम में सुमिता महांत, शुभश्री महांत, सिनगा मुर्मू, लक्ष्मी सिंह, शुभांगीश्रिया सिंह, मालती सोरेन, मनीषा माझी, संगीता सिंह, रइबारी मुर्मू, सूर्यामणि मुर्मू, राले हो तथा पूजा हांसदा को स्थान दिया गया है।
वहीं पुरुष वर्ग की टीम में ओम कृष्णा माझी, बुधुलाल हेम्ब्रम, अश्विनी कुमार नायक, स्वप्नेश्वर माझी, महेश कुमार हांसदा, कुश मुर्मू, लव मुर्मू, चंदन मारांडी, राहुल बास्के, राजा बिरुआ, गणेश सिंह तथा सिर्जान मुर्मू का चयन किया गया है।
महिला टीम की मैनेजर सविता बेहरा तथा कोच सुरेश साहू को नियुक्त किया गया है। पुरुष टीम के मैनेजर घासीराम माझी और कोच अर्जुन सिंह खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। सोमवार सुबह दोनों टीमें पुरी के लिए रवाना हो गईं।
मीडिया समन्वयक सोमनाथ सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास किया है और टीम पूरे उत्साह के साथ राज्य स्तरीय मुकाबले में हिस्सा लेने जा रही है।
मयूरभंज एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार दास सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं परिषद सदस्यों ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि की कामना की है। जिले के खेल प्रेमियों को भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।