एयरटेल लाया है 3 नई स्कीम
जिसके अंतर्गत वो अपनी नई वॉयस कॉल लेकर आया है। त्यौहारों के अवसर पर एयरटेल ग्राहकों को एक तौफा दिया जा रहा है।
एयरटेल का 185 रुपए का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल की सुविधा और कुल 300 एसएमएस मिलते हैं। इसमें प्लान में कोई मोबाइल डेटा शामिल नहीं है। यह तीन नए प्लान्स में से सबसे सस्ता ऑप्शन है। इससे ग्राहकों को कॉलिंग पर फोकस्ड एक रिचार्ज मिल जाता है।
एयरटेल का नया 203 रुपए का प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है, साथ में कुल 300 एसएमएस भी मिलते हैं। 185 रुपए वाले प्लान की तरह, इस प्लान में भी मोबाइल डेटा शामिल नहीं है। 185 रुपए वाले रिचार्ज की तुलना में 18 रुपए ज्यादा देने पर, ग्राहकों को 2 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलती है।
एयरटेल का 206 का प्रीपेड प्लान पूरे एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स के साथ कुल 300 SMS मिलते हैं। इसमें भी मोबाइल डेटा शामिल नहीं है। यह प्लान में ऊपर बताए 185 रुपए और 203 रुपए के प्लान जैसा ही है।














Leave a Reply