ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मिशन शक्ति 6.0: छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष

```

मिशन शक्ति फेज 6.0 के अंतर्गत कक्षा 12वीं की छात्रा को एक दिवसीय थानाध्यक्ष अलापुर नियुक्त किया गया


अलापुर /बदायूं। दिनांक 18.10.26 को शारदीय नवरात्र शक्ति पर्व मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अन्तर्गत थाना अलापुर पर आवासीय कस्तूरबा विद्यालय थाना अलापुर की कक्षा 12वीं की छात्रा शशि शाक्य पुत्री जय प्रकाश शाक्य निवासी गलेल नगर थाना अलापुर जिला बदायूँ को एक दिवस का सांकेतिक थानाध्यक्ष बनाया गया। छात्रा शशि शाक्य द्वारा कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ :

• छात्रा शशि शाक्य द्वारा थाना अलापुर के दैनिक कार्यों का संपादन किया गया।
• जन शिकायतों की सुनवाई की गई तथा शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
• मिशन शक्ति फेज 6.0 की उद्देश्यमूलक गतिविधियों एवं महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
• थाना क्षेत्र का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा कराई गई तथा महिला सुरक्षा उपायों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
• छात्रा को पुलिस कार्यप्रणाली, थाने में पंजीकृत प्रकरणों की सुनवाई व निस्तारण की प्रक्रिया तथा जनसहभागिता की भूमिका से अवगत कराया गया।

इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक श्री विजय कुमार व थाना अलापुर की मिशन शक्ति टीम मौजूद रहे। शशि शाक्य एवं आवासीय कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं द्वारा थाना परिसर,महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र आदि का भ्रमण किया गया।

*“मिशन शक्ति फेज 6.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस प्रकार के नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों से छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। समाज में महिलाओं की भागीदारी और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा बदायूँ पुलिस इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *