*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
सारन शिक्षक निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया मतदान बिहार विधान परिषद क्षेत्र के लिए आज दिनांक 23.10.2026 को निर्धारित मतदान को पूरे जिले में स्वच्छ निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया है।
पूर्वी चंपारण जिले में इस मतदान को लेकर जिला के सभी 27 प्रखंड परिसर में मतदान केंद्र बनाए गए थे जहां कुल 1743 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था, जिसमें से 1562 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिला में मतदान का प्रतिशत 89.61 प्रतिशत रहा है। आज के मतदान में कुल 1394 पुरुष मतदाता एवं 168 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पूर्वी चंपारण जिले के चार प्रखंड घोड़ासहन, पताही, तेतरिया और रामगढ़वा में सत प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के द्वारा मुकम्मल प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी। सभी मतदान केंद्र पर स्टेटिक फोर्स के साथ-साथ दंडाधिकारी की प्रतिनिधि की गई थी इसके अतिरिक्त जोनल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी जिनके जिम्मे लगभग दो प्रखंड आवंटित किए गए थे। उसके ऊपर जिला के 07 वरीय अधिकारियों-नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, एडीएम लोक शिकायत,एडीएम विभागीय जांच और जिला बंदोबस्त पदाधिकारी को सुपर जोनल डंडाधिकारी बनाया गया था। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा लगातार मतदान केंद्र का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया गया। जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई थी जहां से संपूर्ण जिले में चल रहे मतदान की गतिविधियों की पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही थी। विधान परिषद के लिए मतदान की प्रक्रिया जिले में पूरी तरह से शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गई है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
रिपोर्ट अमरजीत सिंह
