ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

भगवान भी नहीं है सुरक्षित चोरों के हौसले बुलंद भगवान के जेवर ऊपर ही किया हाथ साफ पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

```

सिवनी: शहर के लखनादौन थाना क्षेत्र के पिठेरा आश्रम स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में 4 नकाबपोशों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोर मंदिर से दान पेटी समेत मंगलसूत्र व अन्य सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए. चोरों ने मंदिर में स्थापित अन्य मूर्तियों पर चढ़ी माला को भी नहीं छोड़ा. चोरी की ये वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.

वहीं आश्रम के पीठाधीश्वर ने चोरी की सूचना लखनादौन पुलिस को दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश चोर कटर से मंदिर का ताला काट कर दाखिल होते नजर आ रहे हैं. फिर मंदिर के अंदर जाकर देवी प्रतिमा पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण और मंदिर की दानपेटी को चोरी करते हुए दिख रहे हैं.

संवाददाता वाहिद खान सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *