ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

देशी पिस्तौल एवम जिन्दा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

```

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा।

देशी पिस्तौल एवम जिन्दा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

।

सहरसा जिले के सौर बाजार थाना पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी पिस्तौल एवम एक जिन्दा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की शुक्रवार को सौर बाजार थाना क्षेत्र के अजगेबा गांव से नगर पंचायत सौर बाजार निवासी बीरेंद्र शाह के पुत्र नंदन कुमार, संजय गुप्ता के पुत्र संतोष कुमार, थाना क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी सुरेश यादव के पुत्र नीतीश कुमार को एक देशी पिस्तौल एवम एक जिन्दा कारतूस के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया है साथ ही एक बाईक, दो मोबाइल भी जब्त किया गया है। सभी के विरुद्ध कांड दर्ज कर विधि संवत कार्रवाई की जा रही है। वहीं शुक्रवार को संध्या गश्ती के दौरान प्राप्त सुचना के आधार पर सौर बाजार निवासी अनिल रजक के पुत्र दिलखुश कुमार को दस बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *