ब्यूरो चीफ सुन्दरलाल जिला सोलन
पीएम श्री केवी सुबाथू में दिनांक 19 नवंबर 2024 को भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में 1981 से लेकर 2022 बैच के लगभग 40 पूर्व विद्यार्थियों ने शिरकत की। जिनमें शामिल थे श्री सुनील पाल जो कि वर्तमान में प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोलन में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।श्री सौरभ शुक्ला एच ओडी हिन्दुस्तान टाइम्स, श्री ईशान कौशिक, सुरभि, मोहित शर्मा व अन्य सभी पूर्व विद्यार्थी जो निजी व सरकारी क्षेत्र में अपना योगदान दे रहें हैं। भूतपूर्व विद्यार्थियों का स्वागत विद्यालय के मुख्य द्वार पर तिलक और फूलों के द्वारा किया गया । उसके उपरांत स्वागत पत्र एवं टोपी पहनाकर सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य श्रीमती आशा चौधरी एवं भूतपूर्व छात्रों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण द्वारा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की आराधना की गई। केक काटकर समारोह की मीठी शुरुआत की गई । विद्यालय की प्राचार्य महोदया श्रीमती आशा चौधरी द्वारा सभी सम्मानित भूतपूर्व छात्रों के लिए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। सभी भूतपूर्व विद्यार्थियों द्वारा अपना संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गयाI उसके उपरांत विद्यालय के अध्यापक श्री सुनील कुमार भाटिवाल स्नातकोत्तर शिक्षक भूगोल द्वारा विद्यांजलि कार्यक्रम का परिचय एवं विवरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए एवं उन्होंने अपने कौशल का परिचय भी दिया। समारोह में सभी भूतपूर्व छात्र एक लम्बे अरसे बाद एक ही मंच पर एकत्रित होकर बेहद प्रसन्नचित्त थे ।यह समारोह भूतपूर्व विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अवसर था । अंत में विद्यालय की अध्यापिका सुश्री पंकज कपूर स्नातकोत्तर शिक्षक हिंदी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।
इस समारोह को सफल बनाने में सुनिल कुमार भाटिवल, सुषमा शर्मा, संघमित्रा, अनुज कुमार वर्मा एवम् अन्य सभी अध्यापकों का योगदान रहा।