खबर सहारनपुर से
सहारनपुर में ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित…
सहारनपुर – आयुष विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गंगा प्रसाद माहेश्वरी ऑडिटोरियम में योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि विधायक राजीव गुम्बर ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, डीआईओएस रेखा, आईआईए अध्यक्ष अनुप खन्ना सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। डॉ. नीता यादव ने थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” पर विस्तार से बताया।
गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने योग प्रदर्शन किया और प्रशिक्षक मनोज चौहान ने वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल कराया। कार्यक्रम में आयुष विभाग के अधिकारी, आशा बहनें, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़