नागरिक सुरक्षा कोर सहारनपुर के चीफ़ वार्डन राजेश कुमार जैन को नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों ने किया सम्मानित
सहारनपुर नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ़ वार्डन राजेश कुमार जैन को शासन से सम्मानित किये जाने पर नागरिक सुरक्षा कोर नगर प्रभाग की ओर से चीफ़ वार्डन राजेश कुमार जैन के निवास स्थान पर सम्मानित किया राजेश कुमार जैन ने बताया कि ये मेरा नही आप सब लोगो का प्यार और सम्मान है साथ ही इस शासन पदक का पूरा श्रेय नियंत्रक जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल और उपनियंत्रक कश्मीर सिंह का है जिनके कारण शासन ने आपके बीच से मुझे चुना है मुझे अपने नागरिक सुरक्षा कोर के परिवार से जो मान सम्मान मिला ये उसी का नतीजा है जो आप लोगो की मोहब्बत को देखते हुए ये सम्मान मुझे मिला है आप सब लोगों के साथ मिलकर नागरिक सुरक्षा कोर को सहारनपुर में नई ऊंचाई पर ले जाना ही मेरा मकसद है जो आप लोगो के साथ ही सम्भव होगा सम्मानित करने वालों में
उप प्रभागीय वार्डन मौ वसीम अख़्तर ने कहा कि जैसे ही चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन को शासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का समाचार मिला नागरिक सुरक्षा कौर के वार्डन में हर्ष की लहर दौड़ गई राजेश कुमार जैन की निस्वार्थ सेवा प्रतिबद्धता और अनुकरणीय कार्यशाली को मान्यता देते हुए शासन द्वारा सम्मानित किया गया है और यह हमारे लिए गौरव की बात है की वार्डन का कुशल नेतृत्व हमारे लिए हमेशा मार्गदर्शक बना है जिसके चलते कोई भी कार्य हो सफलता की ऊंचाइयों को छुता है।
राकेश जैन ने कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन में चीफ वार्डन की सक्रिय भूमिका हमेशा से ही सकारात्मक रही है आपदा प्रबंधन हो या फिर कावड़ यात्रा या फिर अन्य कोई सामाजिक कार्य हो सभी जन जागरूकता अभियानों में वार्डन का महत्व सहयोग रहता है उनके दिशा निर्देश में ही सभी वार्डन कार्य करते हैं और निस्वार्थ सेवा समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करते हैं
मौ आलम,उप प्रभागीय वार्डन मौ वसीम अख़्तर राकेश जैन, स्टाफ़ ऑफिसर दीपक गुप्ता,आई सी ओ अर्चना रानी, सरफराज खान पोस्ट वार्डन शहज़ाद बब्लू, विकास अग्रवाल, विनय जैन,मौ रहमान,सुहैल अख़्तर, ख़ालिद सिद्दीकी, रिज़र्व, अविनाश जैन,नीना जैन,उप पोस्ट वार्डन रिज़र्व डॉ मेहरबान प्रदीप जैन शमीम अहमद मौ जावेद शामिल रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़