गंगोह से भाजपा विधायक किरत सिंह गुर्जर पर समलैंगिक संबंध और नाबालिग शोषण का सनसनीखेज आरोप महिला भाजपा नेत्री कोमल गुर्जर ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- जल्द पेश करूंगी पुख्ता सबूत | पुलिस पर महापंचायत रुकवाने और समर्थकों पर लाठीचार्ज का आरोप | गंगोह की सियासत में आया भूचाल
सहारनपुर / गंगोह |
गंगोह विधानसभा से भाजपा विधायक चौधरी किरत सिंह गुर्जर पर भाजपा की महिला नेत्री कोमल गुर्जर ने गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। कोमल गुर्जर का कहना है कि विधायक के अपने सहयोगी सतपाल के साथ समलैंगिक संबंध हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने विधायक पर एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के शोषण का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधायक न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके पति और परिजनों को भी लगातार परेशान कर रहे हैं।
कोमल गुर्जर का दावा है कि उनके पास विधायक के समलैंगिक संबंधों सहित तमाम आरोपों के पुख्ता प्रमाण हैं, जिन्हें वह जल्द सार्वजनिक करेंगी। इसके लिए उन्होंने आज गंगोह में गुर्जर समाज की महापंचायत बुलाई थी, लेकिन उनका आरोप है कि विधायक के दबाव में प्रशासन ने गंगोह को छावनी में तब्दील कर दिया और पंचायत को जबरन रुकवा दिया गया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज किया, कई लोगों को हिरासत में लिया और क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया गया। कोमल गुर्जर का वीडियो बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय राजनीति में भूचाल आ गया है।
इस प्रकरण के बाद गंगोह की राजनीति में तगड़ा सियासी तूफान खड़ा हो गया है। समर्थक दो खेमों में बंट गए हैं। भाजपा के अंदरखाने में इस मुद्दे को लेकर भारी असहजता है और संगठनात्मक स्तर पर बैठकों का दौर तेज हो गया है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़