कांवड़ियों के सुरक्षा को लेकर काली नदी चौकी प्रभारी पुलिस अलर्ट
सहारनपुर में आलाधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को लेकर जो भी दिशा-निर्देश ब्रीफिंग में दिए, वो सभी जमीनी स्तर पर नजर आने लगे हैं। कांवड़ियों की तादात गागलहेडी भगवानपुर रोड पर धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, ऐसे मे थाना प्रभारी भी चौकस हो गए हैं
गागलहेडी थाना प्रभारी विनोद कुमार कांवड़ कैम्प में मौजूद रहकर कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं. जयकारों के साथ कांवड़ियों के जत्थे को रवाना किया जा रहा है
गागलहेडी काली नदी चौकी प्रभारी लोकेश राणा ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर निगरानी व पेट्रोलिंग के लिए मोटरसाइकिल दस्ते लगाए गए हैं। किसी भी घटना-दुर्घटना पर तत्काल सहायता के लिए कांवड़ियों के पास पुलिस टीम पहुंचेगी
चौकी प्रभारी लोकेश राणा खुद अपनी ज़िम्मेदारी से कांवड़ियों को सुरक्षा प्रदान कर उनको गंतव्य की ओर आगे बढ़ा रहे हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़