डीआईजी सहारनपुर का शामली ट्रेनिंग सेंटर पर औचक निरीक्षण!
शामली। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सहारनपुर परिक्षेत्र द्वारा जनपद शामली स्थित रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी महोदय ने मैस, बैरक, प्रसाधन, क्लासरूम सहित सभी आधारभूत सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया।
उन्होंने हाईटेक क्लासरूम के माध्यम से दी जा रही प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए, प्रशिक्षण को और अधिक तकनीकी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शामली, अपर पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के उपरांत डीआईजी महोदय ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ प्रेरणात्मक सैनिक सम्मेलन किया, जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणरत जवानों की समस्याएं व सुझाव गंभीरता से सुने। रिक्रूट्स ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। डीआईजी महोदय ने रिक्रूट्स को अनुशासन, समर्पण और मेहनत से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा यह भी निर्देशित किया कि भविष्य में कोई समस्या होने पर वे सीधे उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़