नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
सरिया में मिली गुमशुदा बच्ची, परिजनों की तलाश जारी
हजारीबाग/सरिया: हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट, हजारीबाग ने एक गुमशुदा बच्ची को उसके परिजनों तक पहुंचाने में मदद की अपील की है। यह बच्ची गुरुवार शाम को बगडो (सरिया) में मिली है।
बच्ची ने अपना नाम सबिता कुमारी और अपने पिता का नाम देवनंदन राम तथा चाचा का नाम लक्ष्मण राम बताया है। हालांकि, वह अपना पूरा पता नहीं बता पा रही है।
हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस बच्ची को पहचानता है, तो तुरंत सम्पर्क सूत्र – 8434407388 (अमित कुमार) पर संपर्क करें। ट्रस्ट ने सभी से इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की है, ताकि बच्ची सकुशल अपने परिवार से मिल सके।