कनहर नदी के जलस्तर में वृद्धि ,3 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी
दुद्धी सोनभद्र ।बहुप्रतीक्षित कनहर सिंचाई परियोजना बांध में इन दिनों कनहर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह नदी का जलस्तर 257.400 मीटर दर्ज की गई ।बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बांध के तीन गेट खोल दिए गए ।बीते एक जुलाई को जलस्तर 254.200 मीटर दर्ज की गई थी।जो बाद में कम होने लगे थे ।सावन माह के प्रारंभ के दौर से ही रुक रुक कर बरसात हो रही है जिससे जलस्तर में कभी कमी तो कभी वृद्धि को देखते हुए कनहर सिंचाई परियोजना के स्पिलवे पर लगे पैरामीटर पर अधिकारियों की नजरे टकटकी लगाएं रहते है और अभी फ़िलहाल में बांध के 3 फाटक से पानी छोड़ा जा रहा है । कनहर सिंचाई परियोजना के अवर अभियंता डीके कौशिक ने बताया कि शुरुआती 20 जून को जलस्तर 252.400 मीटर दर्ज की गई थी,उसके बाद उतार चढ़ाव लगातार बना हुआ है ।आज बृहस्पतिवार का जलस्तर 257.400 मीटर दर्ज की गई ।इन दिनों क्षेत्र के अलावा छत्तीसगढ़ और एमपी में रुक रुक कर बारिश होने की सूचना मिल रही है जिससे नदी के जलस्तर में कभी कमी और कभी वृद्धि देखी जा रही है । छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में रुक रुक कर बारिश के चलते कनहर नदी में उफान बनी हुई है ।
समय समय कनहर सिंचाई परियोजना के अधिकारी जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं और पानी की निकासी के लिए तीन गेटों खोल दिए गए हैं। परियोजना के द्वितीय चरण में 260 मीटर पानी का भंडारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।परियोजना के डूब क्षेत्र के ग्रामीणों को खाली कराया गया है और जो कुछ भी बचे है उन्हें चेतावनी जारी कर दी गई है।साथी ही नदी के किनारे और निचले हिस्से में रहने वाले रहवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जलस्तर में वृद्धि के कारण नदी के किनारे के क्षेत्रों में पानी भरने की संभावना है।परियोजना और प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह