कैंब्रिज स्कूल की छात्रा जीविका ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
शिक्षा के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भी बच्चों का बेहतर भविष्य: प्रमोद त्यागी
तल्हेडी बुजुर्ग: कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा जीविका ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है, स्कूल प्रबंधक ने अदम्य साहस के लिए छात्रा को पुरस्कृत किया।
तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे में स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में अध्यनरत कक्षा 8 की छात्रा कु. जीविका ने कोच अरुण योगी से प्रशिक्षण प्राप्त कर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित सब जूनियर बालिका अंडर 15 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना उच्च प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जबकि सहारनपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 33.35 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया ओर प्रथम स्थान के साथ बेस्ट बॉक्सर का स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्रा के कला कौशल से प्रसन्नचित्त स्कूल प्रबंधक प्रमोद त्यागी ने छात्रा के कला कौशल से अभिभूत होकर कु.जीविका को 1100 रुपए की सम्मान राशि देकर पुरस्कृत किया है।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक ने छात्रा जीविका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताएं भी बच्चों के लिए परम आवश्यक है। जिसमें बच्चे अपना बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने साहसी बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीविका को सुसंस्कार वान होने का आशीर्वाद दिया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य सोमदत्त त्यागी ने छात्रा जीविका को सम्मान प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया ओर अन्य बच्चों को खेल के प्रति जागरूक किया है। इस दौरान स्कूल के समस्त अध्यापक गणों ने जीविका की प्रशंसा कर उसका उत्साहवर्धन किया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़