एटा ब्रेकिंग…
एटा जनपद में आज 22 परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा व चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शुरू हुई समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा।
परीक्षा को नक़ल विहीन व पारदर्शी रूप से शांति पूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए एटा के जिला अधिकारी प्रेम रंजन सिंह व एसएसपी श्याम नारायण सिंह खुद परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर लें रहे व्यवस्थाओं का जायजा।
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में प्रत्येक केंद्र पर एक एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट् और सेक्टर मजिस्ट्रेट की देख रेख में शुरू हुई परीक्षा।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की मदद से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये कंट्रोल रूम से हो रही है परीक्षा की निगरानी।
आज कावड़ यात्रा व समीक्षा अफीकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर एटा शहर की सड़कों पर भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस व ट्रेफिक के जवान तैनात, कई व्यस्ततम रूटों को किया गया डाइवर्ट।
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा