एसएसपी संजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जानसठ थानाप्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा व कस्बा चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया व उपनिरीक्षक धर्मवीर कर्दम व उनकी टीम ने शातिर इनामी अपराधियों व गैंगस्टर जैसे बदमाशों को उन्हीं के अंदाज में मुठभेडों में सीखा रहें सबक
पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में लगातार जानसठ पुलिस बेहतरीन अंदाज में काम करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त कर रही
मुजफ्फरनगर।एसएसपी संजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जानसठ थानाप्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा व कस्बा चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया व उपनिरीक्षक धर्मवीर कर्दम व उनकी टीम ने शातिर इनामी अपराधियों व गैंगस्टर जैसे बदमाशों को कहि भी मौका नही दिया है और अपराधियों के हर प्रयत्न को विफल किया गया तथा जानसठ पुलिस ने अपनी ताकत का असास कराया है और अपराधियों को फुटबॉल पर किक की तरह मुठभेड़ों में घायल कर कर उनके अंजाम तक पहुंचाया है और एक सफलता प्राप्त करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में जानसठ पुलिस ने बेहतरीन अंदाज में करते हुए एक ओर बड़ी सफलता प्राप्त की हैं जानसठ थानाप्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा व उनकी टीम कस्बा चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया व उपनिरीक्षक धर्मवीर कर्दम व उनकी टीम ने 15 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित एवं गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है व
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) व अवैध शस्त्र भी बरामद किया हैं मुठभेड़ में पकड़ा गया अपराधी के खिलाफ पूर्व में भी करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ एवं प्रभारी निरीक्षक थाना जानसठ राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना जानसठ पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।घटना का संक्षिप्त विवरण- जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 26.07.2025 को थाना जानसठ पुलिस द्वारा मुजफ्फरनगर-मीरापुर मार्ग पर खतौली तिराहा के पास चेकिंग की जा रही थी।तभी ग्राम भलेड़ी की तरफ से मेन हाईवे की तरफ जाने वाले रास्ते पर 01 मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुका तथा पुलिस टीम के चकमा देकर मोटरसाइकिल को तीव्र गति से भगाने लगा । बदमाश होने का शक होने पर थाना जानसठ पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया ।बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची। कुछ दूरी पर जाकर उक्त बदमाश की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस पर वह बदमाश मोटरसाइकिल को छोड़कर पुलिस टी मपर फायर करता हुआ जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। थाना जानसठ पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश लाल सिंह पुत्र फक्कर सिंह (दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है) घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 टीवीएस मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) व 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । थाना जानसठ पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घायल गिरफ्तार अभियुक्त का नाम लाल सिंह पुत्र फक्कर सिंह निवासी ग्राम चन्द्रपुर थाना बडगांव, सहारनपुर हैं। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से जानसठ पुलिस ने 01 टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) व 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया है।जानसठ पुलिस की माने तो घायल गिरफ्तार अभियुक्त लाल सिंह उपरोक्त एक शातिर किस्म का चोर लुटेरा प्रवृति का अपराधी है तथा थाना जानसठ पर पंजीकृत 129/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के द्वारा 15,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़