भाजपा की मोहन यादव सरकार में अनुसूचित जाति पर अत्याचार चरम पर है
आप एक ग़रीब मजदूर हो या संपन्न प्रतिष्ठित वर्ग से हो या सम्मानित पद पर बैठ एक जन प्रतिनिधी हो, कोई मायने नहीं रखता अगर आप अनुसूचित जाति वर्ग से हैं तो, मामला खरगोन जिले के महेश्वर तहसील का है आप हैं वर्तमान भाजपा के नगर परिषद करही/पाडल्या अध्यक्ष नंदकिशोर खेड़ेकर इनके साथ सार्वजनिक स्थान पर इनकी ही पार्टी के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ द्वारा गाली गलौज जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी दी गई घटना को 12-15 लगभग हो गए लेकिन पुलिस द्वारा FIR तक दर्ज नहीं की गई खरगोन आज़ाक्श थाना, खरगोन पुलिस अधीक्षक को शिकायत की गई लेकिन अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई तो गिरफ्तारी के बारे मे सोच भी नहीं सकते CM Madhya Pradesh मां.मुख्यमंत्री जी ये कैसा अंधा कानून है ? दलित होना गुनाह है क्या? जब चुने हुए प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि के साथ ऐसी घटना तो एक आम आदमी के साथ क्या न्याय करती होगी आपकी पुलिस प्रशासन?
भीम आर्मी जिले में एक बड़ा आंदोलन करेगी
संवाददाता राजा गोखले। खरगोन जिला से ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट