नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग में खुला ग्रीन ईवी इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम
हजारीबाग: शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्रीन ईवी इलेक्ट्रिक स्कूटी के नए शोरूम का उद्घाटन किया गया। यह शोरूम मोहन सिनेमा के पीछे, सुजय चौक पर खोला गया है।
उद्घाटन समारोह में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभूनाथ अग्रवाल और कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। शंभूनाथ अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन प्रदूषण को कम करने और भविष्य के लिए एक स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन प्रणाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर अब्दुल रब सिद्दीकी, हसीना परवीन, एमडी उमर, राकेश ठाकुर, सुबोध अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, कामरान सिद्दीकी, अहमद तारिक सहित कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
इस नए शोरूम के खुलने से हजारीबाग में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ा है। यह कदम शहर में पर्यावरण-अनुकूल यातायात को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।