नर्मदापुरम में जीएसटी बचत उत्सव सांसद माया नारोलिया ने साझा किए प्रधानमंत्री मोदी जी के नयी पीढ़ी के सुधारों के संदेश-
राजेन्द्र धाकड़ जिला संवाददाता नर्मदापुरम
नर्मदापुरम। जीएसटी बचत उत्सव अभियान के अंतर्गत नर्मदापुरम के मीनाक्षी चौक बाजार में मंगलवार शाम को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य व्यापारियों और आम नागरिकों तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीएसटी के नयी पीढ़ी के सुधारों एवं स्वदेशी अपनाने के संदेश को पहुँचाना है, ताकि व्यापार में पारदर्शिता और सुगमता बढ़े तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में नई ऊर्जा का संचार हो।
मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत ने बताया राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने स्थानीय दुकानदारों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बताया कि जीएसटी सुधार व्यापारियों को राहत और पारदर्शिता प्रदान करेंगे, वहीं स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से स्थानीय व्यापार मजबूत होगा और देश की अर्थव्यवस्था भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी , संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय , जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी , विवेक गौर, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर बडानी , जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला, पूर्व पार्षद नंदकिशोर यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव , संजीव मिश्रा , आशीष सोलंकी , लक्ष्मण बैस, रोमा नरोलिया, शिप्रा ठाकुर जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंचल राजपूत, नम्रता वाधवानी, नगर मंत्री सुमित गौर , कमल चौहाण , लता तोमर , ऋषभ शुक्ला , जसबीर छाबरा , धनराज यादव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।