खबर जनपद एटा से
प्रधान पर सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जा कर 2-2 लाख में प्लॉट बेचने का आरोप
एटा/ रिजोर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिंतापुर के ग्रामीणों ने आज डीएम प्रेम रंजन सिंह से मिल ग्राम प्रधान पर सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग करने की शिकायत की है।गांव के ही मोनू चौहान ने बताया कि ग्राम प्रधान रूबी
प्रतिनिधि महेश बघेल गांव के सरकारी तालाब की करीब 14 बीघा जमीन पर कब्ज़ा करके लोगों कों 2-2 लाख रूपये में प्लॉट बेच रहे हैँ।
अवैध कब्जे का ग्रामीणों द्वारा विथरोध करने पर ग्राम प्रधान रूबी और उसके सहयोगी ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैँ
वहीं इस पूरे मामले में जिलाधिकारी एटा प्रेम रंजन सिंह ने जाँच कर कारवाई का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा