बीजापुर डिवीजन के बिजली विभाग कार्यालय में संविदा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन ?
Indian TV news
ब्यूरो चीफ सचिन सिंह
ज्ञापन सौंपकर छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने रखी मांगें और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की घोषणा कर बंद का आह्वान किया ।
मुख्य मांगे >
1 पॉवर कंपनी में कार्यरत संविदा कर्मचारीयो को नियमित किया जाये
2 संविदा कर्मचारियों की विद्युत दुर्घटना में मृत्यु अथवा सामान्य ( ग़ैर विद्युत ) मृत्यु उपरांत 25 लाख रुपये की उचित मुआवजा राशि और उनके परिजनों को त्वरित अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया जावे ।
3 वर्तमान में देय एकमुश्त वेतन में संविदा कर्मचारी को महँगाई भत्ता प्रदान किया जाये ।
4 संविदा कर्मचारियों हेतु राष्ट्रीय अवकाश में ड्यूटी किये जाने पर अतिरिक्त भुगतान की पात्रता प्रदान किया जाए साथ ही पूर्व में संविदा कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय अवकाश में किए गए अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त भुगतान किया जावे ।
काम बंद प्रदर्शन चार चरणों में किया जाएगा प्रथम चरण क्षेत्रीय स्तर में सूचना वा ज्ञापन कार्यक्रम
द्वितीय चरण एक दिवसीय सामूहिक अवकाश तथा दो अक्टूबर 2025 गांधी जयंती को राष्ट्रीय अवकाश के दिन अतिरिक्त कार्य का वहिष्कार
तृतीय चरण विद्युत सेवा भवन रायपुर में आमसभा व गेट मीटिंग |
चौथे चरण में दिनांक 18 अक्टूबर 2025 से आ अनिश्चितकालीन काम बंद रहेगा ।