नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
सनातन धर्म एव सामान्य वर्ग की आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी भारत की राष्ट्रीय प्रवक्ता कविता तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ धर्म है जो हम सनातन धर्म विरोधी विचार धारा के विरुद्ध है किसी समाज के नहीं,सभी सनातनी भाई बहनों को जोर दे कर कही कि आप सभी समाज में शांति एवं भाईचारा बनाकर रखे,किसी भी समाज को निशाने पर न ले सनातन धर्म के विरुद्ध कोई भी अभद्र भाषा बोलेंगे हमारी आस्था ,भावना को आहत करेगा वह चाहे किसी भी समाज का हो या भले ही मेरे समाज का ही क्यों न हो हमे उनका विरोध कानून का सहारा ले कर ही करने की आवश्यकता है आप सभी वार्तावान स्थित को देख रहे हैं ओछी राजनीति चमकाने के लिए सनातन धर्म पर विवादित बयान सोशल मीडिया पर दे रहे हैं वह भी बोल रहे हैं जिन्हें खुद के पैर के नीचे की जमीन नहीं है,राजनीतिक दल भी उनको ही महत्व देता है ये सब कुछ वोट बैंक की राजनीत है कष्ट तब होता है जब शासन प्रशासन में बैठे हुए अपने समाज के लोगों के मुंह में दही जम जा रही है,कविता तिवारी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आगे कहा कि आज जरूरत है समाज को संगठित करने की जब आप संगठित होकर रहेंगे तो अपने आप सनातन धर्म विरोधी,सामान्य वर्ग विरोधी सहम जाएंगे,आज उनको मालूम है कि हम बिखरे हुए हैं राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी भारत समाज को संगठित करने हेतु संकल्पित है जिससे कि समाज के साथ हो रहे अत्याचार अनाचार को रोका जा सके,सामान्य वर्ग दूसरे नंबर का नागरिक हो गया है जातिगत आरक्षण एससीएसटी एक्ट सामाजिक समरसता सौहार्द को बिगड़ने का काम कर रहा है राष्ट्रीय प्रवक्ता कविता तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि हम समाज को संगठित इसलिए नहीं कर रहे है कि वह अन्य समाज पर अत्याचार करे हम इसलिए संगठित कर रहे हैं कि मेरे समाज पर कोई अत्याचार न करें,