जिला रिपोर्टर/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान
करौली जिले मे बाल विवाह रोकथाम को लेकर बाल अधिकारिता विभाग और सहयोगी संस्था एसोसिएशन फॉर वोलेट्री एक्शन किये जाने वाले कार्ययोजना के तहत जिला प्रशासन से
अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज द्वारा “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के संदर्भ मे जिले मे 100days बाल विवाह मुक्त करौली जागरूकता अभियान को लेकर सहमति पत्र जारी किया है
जिसके अंतर्गत सहायक निदेशक आशीष ( DCPU. ) और अध्यक्ष अनिल शर्मा, बाल कल्याण समिति, करौली द्वारा पोस्टर विमोचन करके पुरे जिले मे गांव, कस्बा, शहर मे जगह जगह ओर पंचायत से लेकर सभी विद्यालयों,विभागीय कार्यालयों मे बाल संरक्षण इकाई व एसोसिएशन फॉर वोलेट्री एक्शन द्वारा
• बाल विवाह के विरुद्ध बैनर, पोस्टर, पम्पलेट्स लगाकर, शपथ ग्रहण करवाकर, ओर जागरूकता वाहन द्वारा जागरूक किया जायेगा
•सभी विद्यालय, शिक्षण संस्थान मे प्रार्थना के समय एक दिवसीय बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ग्रहण करवाया जायेगा
• विवाह मे शामिल होने वाले सभी हिटधारक बेंड, टेंट, हलवाई, प्रिंट कार्ड मालिक,डीजे, पंडित, मौलवी धर्म गुरु,
आदि को बाल विवाह गतिविधि मे शामिल ना होने को लेकर पाबंद किया जायेगा
सहायक निदेशक, बाल संरक्षण अधिकारी आशीष ने बताया के केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 27 नवंबर 2024 मे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लॉन्च किया
इस अभियान का एक वर्ष पूर्ण होने पर हम जिले मे बाल विवाह के विरुद्ध सभी बाल विवाह प्रतिबंध अधिकारी के सहयोग से जागरूकता लायेंगे ओर बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह मे गतिविधि मे शामिल सदस्य को 2 वर्ष कठोर कारावास ओर एक लाख रूपये जुर्माने के बारे मे अवगत कराएंगे
इस अभियान मे बाल अधिकारिता विभाग, बाल कल्याण समिति, childhelp line 1098, बाल कल्याण अधिकारी और संस्था AVA द्वारा मिलकर अभियान चलाया जायेगा