वाहनों की फिटनेस फीस में बेतहाशा वृद्धि पर व्यापारियों में रोश
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय पर आयोजित की गयी, जिसमें सरकार शासन द्वारा वाहनों की फिटनेस फीस में बेतहाशा वृद्धि किये जाने पर गहरा रोष प्रकट किया गया। स्थानीय रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों व वाहन मालिकों को बड़ा झटका दिया है, शासन ने फिटनेस फीस की नई दरें लागू कर दी है, जो कई गुना तक बढाई गयी है। इसके साथ ही फिटनेस खत्म होने पर जुर्माना भी फीस के बराबर देना होगा जो अव्यवहारिक है तथा व्यापारियों व वाहन स्वामियों का उत्पीड़न है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। व्यापारियों ने मांग की कि सरकार को इस पर पुनः विचार करना चाहिए ताकि छोटे व्यापारियों व वाहन स्वामियों व ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुडे़ व्यापारियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि व्यापारियों, उद्यमियों और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, अशोक छाबडा, यशपाल मैनी, दीपक खेडा, नीरज जैन, राजीव मदान, संजय भसीन, कुबेर नरूला, ललित पोपली, मुकेश दत्ता, पी.पी.सिंह, रोबिन मोंगा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़