गुजेनी गांव में विराट इनामी दंगल का किया गया आयोजन पहलवानों ने दिखाएं अपने-अपने दांवपेंच
मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत गुजेनी गांव का है। जहां प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विराट इनामी दंगल का आज सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे से आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजयपाल सिंह के द्वारा कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गजेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे। इस दंगल में दूर दराज से आए पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेज दिखाया है। जिसमें बांदा ,झांसी, हरियाणा, प्रयागराज चित्रकूट सहित क्षेत्रीय पहलवानों ने भी अपने-अपने दांव पेच दिखाया है। जिसमें पहलवानों ने समय-समय पर दर्शकों का खूब मनोरंजन भी करवाया है। वही दंगल में आए हुए अतिथियों के द्वारा पहलवानों का उत्साहवर्धन के लिए इनाम भी दिया है। इस मौके पर जनसेवक मनीष पटेल , प्रधान बनबरौली रामचंद्रा, प्रवीण पटेल, विजयपाल सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुजेनी, सहित सैकड़ो की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। वही सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल मौजूद रहा।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट