शादीशुदा महिला की नग्न व संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद.
सहारनपुर
कोतवाली बेहट क्षेत्र अंतर्गत कलसिया नहर से एक शादीशुदा महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। शव की पहचान सपना पत्नी प्रदीप कुमार मोहल्ला महाजनांन कस्बा बेहट के रूप में हुई है, सपना के घरवालों का कहना है कि जब वह सुबह 3.30 बजे उठे तो उन्होंने सपना को घर में नहीं पाया, इधर उधर मोहल्ले में देखने के बाद जब सपना कही नहीं मिली तो मोहल्ले में लगे कैमरे चैक किए गए जिसमें सपना रात 2.30 बजे घर से निकलती हुई दिखाई दी, कैमरा चैक करते देख सपना को आखिरी बार बेहट की मंडी समिति के पास देखा गया, बाद में सपना कही नहीं दिखी तो उन्होंने कोतवाली बेहट में तहरीर दी, जिसके आधार पर सपना की तलाश शुरू हुई।
कोतवाली बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में तलाश शुरू हुई तो कुछ ही घंटों में सपना का शव बेहट के पास कलसिया नहर से नग्न अवस्था में बरामद कर लिया गया, सपना के शव पर किसी भी तरह का कोई कपड़ा और ना कोई जेवर मिला, सपना का शव इस तरह नग्न अवस्था में मिलना और उसके शरीर पर किसी भी जेवर का ना होना किसी ना किसी साजिश को दर्शाता है, पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़