नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का गौरव बढ़ाने वाले कराटे खिलाड़ियों का सम्मान : विधायक प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने रविवार को अपने कार्यालय में ऑल इंडिया इंटर-ज़ोनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम गौरवान्वित करने वाले टीम द कोबरा कराटे एकेडमी के सम्मानित खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें ससम्मान प्रोत्साहित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर स्वर्ण पदक विजेता शिवा यादव, कांस्य पदक विजेता मन्दाकिनी यादव, प्रांजल कुमार, शिवा कुमारी एवं प्रमोद यादव से मुलाकात कर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। वहीं सीनियर पुरुष टीम काता में रजत पदक प्राप्त करने वाले चंद्र प्रकाश उपाध्याय, प्रमोद यादव एवं मनीष कुमार, साथ ही संध्या कुमारी एवं अंजलि कुमारी (रजत पदक) को भी सम्मानित किया गया।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर झारखंड के लिए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनका निरंतर प्रयास रहेगा कि राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु बेहतर प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधन और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड और देश का नाम रोशन कर सकें।