ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

साहित्य में योगदान के लिए साहू जयपुर में हुए सम्मानित

```

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। नव उदय हिन्दी साहित्य लेखक संघ के तत्वावधान में संत मीराबाई सा नव उदय साहित्य, गायन, नृत्य व कला सम्मान 2025 जयपुर में आयोजित किया गया। जिसमें पूरे विश्व में साहित्य, गायन, नृत्य व कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें मप्र से सिर्फ एक पुरस्कार बैतूल के लेखक और समाजसेवी रामनाथ साहू को उनके साहित्य में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्री साहू की पुस्तक सोपान यहां से वहां तक, सोपान छडिक़ाएं प्रकाशित हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि भोपाल के साहित्य भवन में जून में माखनलाल चतुर्वेदी सम्मान से पुरस्कृत किया गया। इनके सम्मानित होने पर एनएसडी में कलाकर अविनाश देशपांडे, डॉ.पूर्णिमा पूरण सिंह, रविकांत त्रिपाठी, बालाराम साहू, कांत दीक्षित, मीरा एंथोनी, राजकुमार कोरी, एई लालवानी, अरूणा पाटनकर, जिले के साहित्य प्रेमियों सहित इष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *