राजेंद्र धाकड़ नर्मदापुरम।
शहर में सोहंग सेवा संस्थान एवं माताश्री नेत्रालय भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रामजी बाबा मेले के पीछे स्थित गुप्ता ग्राउंड में चल रहा है।
शिविर का संचालन माताश्री नेत्रालय भोपाल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.एस. बिंद्रा द्वारा किया जाएगा, जिनकी टीम द्वारा मरीजों की आंखों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। शिविर में जांच कराए गए मरीजों को माताश्री नेत्रालय में आगामी 15 दिनों तक नि:शुल्क परामर्श एवं फॉलोअप जांच की सुविधा दी जाएगी। साथ ही आवश्यक जांचों एवं उपचार पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।
सोहंग सेवा संस्थान एवं माता श्री नेत्रालय के तत्वाधान में आयोजित शिविर में समन्वयक के रूप में कुलविंदर कौर, ललित, पंकज गुप्ता, अरुण बाथम एवं राहुल जी शिविर स्थल पर मौजूद है वही मरीजों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे है।
आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाएं और समय रहते आंखों की जांच कराकर अपनी दृष्टि का ख्याल रखें।