उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृहक्षेत्र खटीमा में खटीमा वन क्षेत्र के चकरपुर घोंंसीकुंआ इत्यादि क्षेत्रों से खटीमा वन विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से लाखों रुपए की वेशकीमती साल, शीशम सागौन की लकड़ी को निकलवाने का काम किया जा रहा है और यह काम वह मजदूर लेबर वाले करते हैं जिनसे वन विभाग मजदूरी करवाता है और मजदूरी के नाम पर उनको धन के स्थान पर वेशकीमती लकड़ी काट कर ले जाने की अनुमति दी जाती है इतना ज्यादा भ्रष्टाचार माननीय मुख्यमंत्री जी का गृह क्षेत्र में है जहां पर वन विभाग के लोग बाकायदा इस भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं मजदूरी के नाम पर जंगलों का दोहन किया जा रहा है वह भी खटीमा वन क्षेत्र के वन कर्मचारियों की मिली भगत से। समाचार में हम एक वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें मोटे मोटे लठ्ठों को काटकर लाया जा रहा है लंबे समय से खेल चल रहा है वन विभाग के संरक्षण में और कोई भी कहने वाला नहीं है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चाहिए कि खटीमा वन क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच करवा कर ऐसे वन कर्मचारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।