ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक में दिए निर्देश……समस्त विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निःशुल्क बनाये जाएंगे :

```

प्रशांत सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश…..समस्त विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निःशुल्क बनाये जाएंगे : कलेक्टर
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक में दिए निर्देश….

 

 

 

 

डिंडौरी। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि विद्यार्थियों की उपस्थिति सहित शालाओं का संचालन बेहतर ढंग से किया जाए। षिक्षा की गुणवत्ता पर विषेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शालाओं में कक्षा पहली से कक्षा बारहवी तक अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी विद्यार्थियों के लिए निशुल्क जाति प्रमाण बनाये जाएंगे।।।

 

 

 

कलेक्टर झा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित षिक्षा विभाग की बैठक में उक्त निर्देष दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजू अरूण कुमार, एसडीएम डिंडौरी बलवीर रमण, जिला समन्वयक सर्व षिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

कलेक्टर झा ने कहा कि सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शालाओं में कक्षा पहली से कक्षा बारहवी तक अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की दर्ज संख्या भेजना सुनिष्चित करेंगे। जिसके आधार पर जाति प्रमाण पत्र के फार्म स्कूलों को भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि कक्षा शिक्षक के द्वारा सभी फार्म भरे जाएंगे। पटवारी का प्रतिवेदन लगाना होगा। सभी फार्म भरकर जिला कार्यालय में जमा करने होंगे।

 

 

 

 

जिससे अध्ययनरत विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा सके। कलेक्टर झा ने इस अवसर पर अक्षय उर्जा का अपव्यय रोकने के निर्देष दिए। उन्होंने सभी विद्यालयों में अक्षय उर्जा के महत्व को बताने को कहा।

 

 

 

 

सभी विद्यार्थियों का अनिवार्य रूप से पंजीयन कर और परीक्षा आयोजित कर प्रमाण पत्र देने के निर्देष दिए। कलेक्टर झा ने कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों को अनिवार्य रूप से टीका लगाने के निर्देष दिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *