ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

ब्रेकिंग झांसी पत्रकार उत्पीड़न पर आक्रोश, पैदल मार्च कर एसएसपी को दिया ज्ञापन।

```

ब्रेकिंग झांसी
पत्रकार उत्पीड़न पर आक्रोश, पैदल मार्च कर एसएसपी को दिया ज्ञापन।

 

 

 

झांसी में लगातार पत्रकारों के खिलाफ साजिशन दर्ज किए जा रहे फर्जी मुकदमों के विरोध आक्रोशित पत्रकारों ने ईलाइट चौराहा स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क से सांकेतिक धरने के बाद एसएसपी कार्यालय तक पैदल मार्च कर उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी करते हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।

 

 

 

साथ ही चेतावनी दी गई अगर पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे निरस्त नहीं किए गए और पत्रकारों को न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन होगा।
शनिवार को झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान में अध्यक्ष मुकेश वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकारों ने दो घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।

 

 

 

इसके बाद सभी पत्रकार पैदल मार्च करते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देते हुए बताया की जनपद में पुलिस का पत्रकारों के प्रति रवैया ठीक नही है। लगातार पत्रकारों के खिलाफ एक पक्षीय कार्यवाही की जा रही जो न्याय संगत नहीं। ज्ञापन में बताया की गत दिवस पुलिस से सांठगांठ कर पत्रकार मिलन परिहार व शशिकांत तिवारी को अवैध रूप से कार्य कर रहे क्रेशर संचालक की खबर प्रकाशित करने पर उन्हे बंधक बनाकर की गई मारपीट

 

 

 

 और फिर साजिशन महिला से मारपीट करा कर वीडियो वायरल किया गया और फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया । जिसे निरस्त किया जाए, साथ ही घटना में घायल पत्रकार मिलन का मेडिकल परीक्षक करा कर उसकी एफआईआर दर्ज की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *