किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के समग्र विकास को लेकर बड़ा विजन पेश करते हुए अगले तीन वर्षों में प्रत्येक परिवार की मासिक आय 30 हजार रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में बस्तर के करीब 85 प्रतिशत परिवारों की मासिक आय लगभग 15 हजार रुपये है।
मुख्यमंत्री ने यह जानकारी गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में दी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बस्तर में कृषि, वनोपज, पर्यटन, लघु उद्योग, कौशल विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देकर लोगों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है।
सरकार का उद्देश्य क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देना तथा स्थानीय युवाओं और ग्रामीण परिवारों को बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बस्तर विकास का नया मॉडल बनेगा और आने वाले तीन वर्षों में क्षेत्र के परिवारों की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।