ज़िला उन्नाव संवाददाता मो साकिब कि रिपोर्ट
गंजमुरादाबाद। कस्बे में लकड़ी व्यापारी को गोली मारकर घायल कर नगदी और जेवर सहित एक करोड़ की लूट की घटना में अब नया मोड़ आ गया है। घायल के बेटे कसान उर्फ अरबाज और अदनान मोबाइल बंद कर लापता हो गए हैं। इससे घटना और भी संदिग्ध हो गई है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरु कर दी है।
नगर के मोहल्ला तालाब निवासी अनवारुद्दीन उर्फ राजू खां का घर के पास ही आरा मशीन के साथ ही कस्बे में अरबाज इंटरप्राइजेज के नाम से बैटरी बनाने का कारखाना है।
शुक्रवार रात करीब 1:30 से 2 बजे तीन बदमाश पहली मंजिल पर सो रहे अनवारुद्दीन के कमरे में पहुंचे और उसपर गोली चला दी थी। गोली अनवारुद्दीन के कंधे पर लगने से वह घायल हो गए थे। बदमाश जान से मारने की धमकी देने के साथ 90 लाख रुपये और करीब 10 लाख के जेवर लूटकर भाग गए थे। घायल व्यापारी का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हालांकि, बांगरमऊ सीओ अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि उसके गोली नहीं लगी है।
घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस और एसओजी टीम को भी लगाई गई हैं। वही पीड़ित के मकान में पीछे की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में घटना वाली रात दो संदिग्ध युवक दिखे थे। हालांकि, घटना से पहले या बाद में कोई बाहरी व्यक्ति घर में आते जाते नहीं दिखा था।
पुलिस के अनुसार व्यापारी राजू खां के बेटे कसान और अदनान अवैध रूप से मनी ट्रेडिंग का काम करते हैं। वह अधिक ब्याज पर लोगों से कई कई लाख रुपये लेते हैं और बदले में ब्याज देते हैं। उन पर कई लोगों ने रुपये न लौटाने की शिकायत की है। जिसकी भी जांच की जा रही है। घायल भी स्वस्थ है और उसके दोनों बेटे लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
अदनान और कसान के पास जो भी लग्जरी गाड़िया है, वह 1500 सीरीज से हैं जो दूसरों के नाम हैं। जिसमें पुलिस ने एक थार गाडी को कब्जे में लेकर अन्य वाहन मालिकों को चिह्नित कर पहचान कर रही है।