ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कोलकाता-ई-स्कूटी में छिपाकर ले जा रहे एक किलो चांदी के आभूषणों के साथ तस्कर गिरफ्तार

```

Koushik Nag की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल : बीएसएफ ड्यूटी कर्मियों ने तलाशी के दौरान उनकी सीट के नीचे चांदी के आभूषणों से भरा भूरे रंग के टेप से लपेटा हुआ एक पैकेट बरामद किया. इसके बाद आगे की पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. बांग्लादेश सीमा पर ई-स्कूटी में छिपाकर ले जाये जा रहे चांदी के जेवरात की तस्करी को रोकते हुए बीएसएफ (BSF) जवानों ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम अल्तमुन शेख के रूप में हुई है. बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक 112 नंबर बटालियन के सतर्क जवानों ने संदेह के आधार पर हकीमपुर (उत्तरपारा) के अल्तमुन शेख को चांदी के आभूषणों के साथ पकड़ लिया.जब्त चांदी के जेवरात की कीमत लगभग 80 हजार रुपये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *