ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

दशम अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सिविल डिफेंस ने सम्हाली गणेशरा स्टेडियम की व्यवस्था

```

*दशम अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सिविल डिफेंस ने सम्हाली गणेशरा स्टेडियम की व्यवस्था*

*गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा*

मथुरा जनपद में प्रति वर्ष की भांति इस बार भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन मथुरा के गणेशरा स्टेडियम मै मनाया गया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार बेबीरानी मौर्य सांसद हेमा मालिनी एवं मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, के साथ साथ मथुरा जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह सहित नगरायुक्त मथुरा के साथ साथ हजारों की संख्या मै लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मथुरा के आदेश के अनुसार नागरिक सुरक्षा संगठन की ड्यूटी लगाई गई। जिसमें नागरिक सुरक्षा संगठन मथुरा के
पदाधिकारी, वार्डनो ने योग अभ्यास प्रांगण में मुस्तैद रह कर अपनी सेवा दी गणेशरा स्टेडियम प्रांगण में नागरिक सुरक्षा कोर के अधिकारी एवं वार्डन पदाधिकारी वं स्वयंसेवकों ने मिलकर कानून और शांति व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग किया ।जिसमें मुख्य रूप से नागरिक सुरक्षा संगठन के जे डी सिंह सहायक उप नियंत्रक राकेश चौधरी, चालक प्रमोद शर्मा डिप्टी पोस्ट वार्डेन ,गोपाल चतुर्वेदी सेक्टर वार्डन ,नरेंद्र मोहन मेहता, सेक्टर वार्डन विक्रम सिंह सेक्टर वार्डन प्रकाश मेहर सेक्टर ,वार्डन मुकेश शर्मा, सेक्टर वार्डन रविंद्र बंसल, पोस्ट वार्डन किशन पाल, सेक्टर वार्डन रामकुमार चौहान ,पोस्ट वार्डेन श्री गिरीश जी,बनवारी सिंह स्वय सेवक,सुनैना गुप्ता स्वय सेविका आदि नागरिक सुरक्षा संगठन के गणमान्य सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *